गिरिडीह:बंद पत्थर खदान शुरू करने के लिए बिहार से आए गुंडे….दो युवक को लगी गोली, मारपीट में चार घायल,जांच में जुटी है पुलिस..

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में दो वर्ष से बंद माइंस को शुरू करने के लिए दबंगई दिखाते हुए यहां गोली चलाई गई।जिसमें दो युवक घायल हो गए।जिन्हें गोली लगी है उनमें जमुआ थाना इलाके के दलिया निवासी अरविंद वर्मा और सुरेश शामिल हैं।दोनों के पैर में लगी है।घटना में चचघरा निवासी सुरेश भी घायल हो गया था जिसकी बाद में इलाज के दरमियान मौत हो गईं।सुरेश माइंस का कर्मी बताया जा रहा है जबकि अरविंद ग्रामीण है। सुरेश की मौत गोली लगने से हुई या पिटाई से यह स्पष्ट नहीं हो सका है।अरविंद का इलाज अस्पताल में चल रहा है।इनके अलावा चार लोग मारपीट में घायल हो गए हैं। घटना मंगलवार सुबह की है। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर खोरी महुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है।

घटना को लेकर घायल अरविंद के पिता सुखदेव महतो ने बताया कि गांव में पत्थर माइंस के संचालन का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि माइंस शुरू होगा तो पेयजल की दिक्कत हो जाएगी।हालांकि जिन लोगों ने माइंस की लीज ली है,वे लोग निरंतर माइंस शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं।इसी कड़ी में सोमवार को माइंस के संचालक द्वारा नवादा (बिहार) से कुछ गुंडों को बुलाया गया।

सोमवार की शाम अरविंद ट्रैक्टर से धान ला रहा था। इस बीच माइंस के गुंडों ने उसे धमकाया और इधर से नहीं गुजरने को कहा।इस बीच मंगलवार की सुबह अरविंद फिर से धान लाने गया तो उसको गुंडों ने गोली मार दी।इधर मारपीट में घायल रीतलाल प्रसाद वर्मा का कहना है उसकी पिटाई पत्थर माफियाओं ने की है।जबकि घायल अरविंद ने कई लोगों पर आरोप लगाया हैम

एसडीपीओ ने बताया कि माइंस को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह मारपीट होने की खबर है
गोली लगने की बात भी कही जा रही है।वे खुद ही घटनास्थल पर जा रहे हैं।इसके अलावा घायल एवं चिकित्सक से भी मिलेंगे।पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

error: Content is protected !!