लापता नाबालिग युवती का शव वन विभाग के डोभा से बरामद,परिजनों को हत्या की आशंका,पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट इंतजार
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बरमसिया परासाटांड़ स्थित वन विभाग के नर्सरी परिसर में बने डोभा से 17 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। शव, डोभा में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर युवती के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस व सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल घटनास्थल पहुंचे.।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने जांच में जुट गई है। वही मुआवजा के रूप में मृतक के परिजन को 10 हजार की सहायता राशि प्रदान किया गई है।बताया जा रहा है कि नाबालिग युवती, एक दिन पहले से ही लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।जिसके बाद टुंडी थाना में परिजनों ने नाबालिग युवती की गुमशुदगी होने की जानकारी दी गई।बुधवार को बकरी चराने व दूसरे लोगों ने डोभा में एक शव को तैरते हुए देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
मृतक के पिता ने कहा कि मंगलवार से बेटी लापता थी। ढूंढने पर नहीं मिलने पर टुंडी थाना में गुमशुदगी का लिखित शिकायत दिए थे,बुधवार को डोभा में शव बेटी मिला है।
वहीं मृतक की माँ ने बताया कि मेरी बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती थी। वह घटना से एक दिन पहले शाम 7 बज से लापता थी।खेत में जब कोई खास कटाने आया तो उसने मेरी बेटी का शव देखा और इस बात की सूचना हमें दी।
वहीं घटनास्थल से खून से लपटा कपड़े भी मिले हैं,जिससे ग्रामीणों में यह आशंका जता रहे है कि नाबालिग के साथ कुछ गलत अनहोनी हुई होगी।नाबालिग युवती की हत्या कर शव को डोभा में फेंक दिया गया होगा। वही परिजनों ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
थाना प्रभारी ने कहा कि वन विभाग की बाउंड्री में एक डोभा से छात्रा का शव मिला है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

