राजधानी राँची के फेसम चौपाटी रेस्टोरेंट में गोलीबारी,रेस्टोरेंट मालिक की गोली मार कर हत्या….

 

राँची।राजधानी राँची के कांके रोड में स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट में शनिवार की रात गोलीबारी हुई है। जिसमें रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खाने के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद राँची पुलिस घटना के बारे में जांच के साथ साथ आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।राँची के कांके रोड स्थित प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।शनिवार की देर रात कुछ अपराधियों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे लोग रेस्टोरेंट की तरफ दौड़े तो कुछ युवक बाहर निकल रहे थे ,जबकि विजय जमीन पर गिरे हुए थे।आनन -फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उनके मालिक विजय और दो तीन युवकों की किसी बात को लेकर पहले नोकझोंक हुई इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी।

विजय,राँची के नामी रेस्टोरेंट के मालिक थे।कांके रोड में उनका काफी पुराना व्यवसाय है। मामले की जानकारी मिलते ही राँची पुलिस के कई वरीय अफसर मौके पर पहुचे। अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार खाने को लेकर विवाद हुआ और फिर इस गोलीबारी को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी ऑर्डर किया था।वेज बिरयानी की जगह नॉनवेज बिरयानी दे दिया।इसी वेज और नॉन वेज बिरयानी को लेकर कुछ विवाद हुआ जिसके बाद बिरयानी ऑर्डर करने वाले युवकों में से एक ने विजय पर गोली चला दी।गोली सीधे विजय के सीने में लग गई, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मौके पर पुलिस पहुँची और जांच शुरू कर दी गई है। हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है।घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।सूत्रों से जानकारी मिली है किसी जमीन माफ़िया का भी इस घटना में हाथ होने की आशंका जताया जा रहा है।ये घटना सोची समझी साजिश भी हो सकता है।हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके के लोग आक्रोशित है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

 

इधर एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि होटल में खाने को लेकर संचालक और ग्राहक में विवाद हुआ था।इसी दौरान गोली चली है।होटल संचालक की गोली लगने से मौत हुई है।पुलिस आरोपियों की पहचान कर ली।जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।इस तरह वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई होगी।

error: Content is protected !!