हजारीबाग में 80 लाख की डकैती के मामले 9 अपराधी गिरफ्तार,1.1 किलो सोने के गहने और पिस्टल बरामद
हज़ारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई 80 लाख रुपए की डकैती का खुलासा कर दिया है। 13 सितंबर की रात भवनवे गांव में आनंदिता मलिक के घर से आठ डकैतों ने गहने सहित अन्य सामान लूटे थे।एसपी अंजनी अंजन के मुताबिक, 25 सितंबर की रात करीब 2 बजे गुप्त सूचना मिली कि हत्यारी जंगल में कुछ अपराधी जुटा है।छापेमारी कर एसआईटी ने मास्टर माइंड रणबीर कुमार सिंह उर्फ छोटू समेत चार लोगों को पकड़ा। इनसे लूटे गए जेवरात और एक पिस्टल बरामद हुई।मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पांच और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें राजेश कुमार यादव, सुरेंद्र उरांव, विपिन कुमार सिंह, रवि राय और दिनेश कुमार यादव उर्फ सनी शामिल हैं। इनसे बाकी जेवरात और दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं।पुलिस ने सभी आरोपियों से करीब 1.1 किलो सोने के 131 आभूषण बरामद किए। इसके अलावा 25 चांदी के सिक्के, 6 मोबाइल फोन और एक देसी पिस्तौल भी मिली। पिस्तौल पर ‘मेड इन जापान’ लिखा है। साथ ही 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। ज्यादातर आरोपी हजारीबाग के हैं। एक अपराधी पटना का और दो राँची जिले के हैं। मास्टर माइंड रणबीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर पर पहले से ही बड़कागांव, टाटीझरिया, कटकमदाग, विष्णुगढ़, कोर्रा और सदर थाना में सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम
1.रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर, सा० बभनवे, थाना मुफस्सिल, जिला हजारीबाग
2.राजेश कुमार यादव, सा० नावाखाप, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग
3.सुरेन्द्र उराँव, सा० बारीगोला, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग
4.विपिन कुमार सिंह, मूल निवासी गुमला, वर्तमान निवासी हटिया नीचे, थाना जगन्नाथपुर, जिला राँची
5.रवि राय, मूल निवासी पटना (बिहार), वर्तमान निवासी धुर्वा, जिला राँची
6.दिनेश कुमार यादव उर्फ सन्नी, सा० नावाखाप, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग
7.विपुल कुमार सिंह उर्फ सुशील कुमार, सा० बभनवे, थाना मुफस्सिल, जिला हजारीबाग
8.राहुल कुमार यादव, सा० रामनगर, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग
9.सन्नी कुमार गुप्ता, सा० रामनगर, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग
बरामद सामान
1.02 मोटरसाइकिल (नं0 JH02AY6087 एवं JH02BL4490)
2.01 देशी पिस्टल (Made in Japan अंकित)
3.02 जिन्दा कारतूस (7.65 MM)
4.सोने के 131 आभूषण (वजन लगभग 1100 ग्राम)
5.25 चाँदी के सिक्के
6.06 मोबाइल फोन

