तेज रफ़्तार में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी,चार लोग बाल-बाल बचे…

गोड्डा।जिले के पोडै़याहाट थाना क्षेत्र में हंसडीहा-पोडै़याहाट मुख्य मार्ग कारूडीह के पास स्कॉर्पियो (जेएच 17 जे 1547) तीन बार पलट गयी। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सकरी निवासी स्टीफन टुडू (50) चार साथियों के साथ हंसडीहा जा रहे थे।इस दौरान फोर लेन पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो पलट गयी।हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।चालक को हल्की चोट आयी है।जानकारी मिलते ही एसआइ मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपस्थित डॉक्टर ने उपचार के बाद घर भेज दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और चालक को हल्की-फुल्की चोट आयी थी।जिसे अस्पताल भेज दिया।तेज रफ़्तार होने के कारण ये दुर्घटना हुई है।

error: Content is protected !!