हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता,एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया…
हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। नक्सल अभियान में हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।पुलिस मुख्यालय की ओर से तीनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है।सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।साथ ही मौके से तीन एके-47 भी बरामद किए गए हैं।मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी मेंबर और एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अनुज,झारखण्ड स्पेशल एरिया कमेटी का मेंबर रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल, जिस पर 25 लाख इनाम रखा गया था और कमेटी मेंबर और 10 लाख का इनामी वीरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन शामिल है।सर्च अभियान जारी है। 
मुठभेड़ में मारा गया नक्सली अनुज उर्फ सहदेव सोरेन मूल रूप से हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मंदेरी गांव का रहने वाला था।
पुलिस ने बताया खुफिया जानकारी के आधार पर आज सुबह हजारीबाग जिले के करंडी गांव में कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की जॉइंट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) के एक सेंट्रल कमेटी मेंबर सहदेव सोरेन और दो अन्य नक्सली मारे गए। सहदेव सोरेन के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।
इस अभियान में बरही कोबरा के तीन जवानों के घायल होने की खबर है।बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है।सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं।साथ ही मौके से तीन एके-47 भी बरामद किए गए हैं।यह कारवाई एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व में हुई। हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के जवान ने गोरहर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में छापामारी की। इसकी भनक लगते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों की जवाबी कार्रवाई में तीनों नक्सली ढेर हो गये।

