राजधानी राँची के दो कारोबारियों को पीएलएफआई के नाम पर धमकी, 50-50 लाख रुपए की मांगी रंगदारी

 

राँची। राजधानी राँची के एक बिल्डर और एक जमीन कारोबारी से पीएलएफआई के नाम पर 50 -50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है।दोनों ही मामले में अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है।पहला मामला अरगोड़ा थाना में दर्ज किया गया है।अरगोड़ा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रांतीय संयोजक सह बिल्डर राजेश कुमार से पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है।पांच दिन के भीतर रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई है। इस संबंध में बिल्डर राजेश ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।बिल्डर राजेश की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि एक सितंबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा पत्र भेजा गया। पत्र पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के नाम से था।जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। यह भी कहा गया है कि पांच दिन के भीतर रकम उन्हें नहीं दिया गया तो उन्हें और उनके परिवार को अंजाम भुगतना पड़ेगा।व्हाट्सएप में भेजे गए पत्र के बाद बिल्डर अरगोड़ा थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। व्हाट्सएप नंबर के बारे में पुलिस जानकारी इकट्ठा करने के लिए टेक्निकल सेल की भी मदद ले रही है।

खेलगांव के जमीन कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

वहीं, दूसरे मामले में खेलगांव के रहने वाले जमीन कारोबारी दीपक कुमार से पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है।मामले को लेकर जमीन कारोबारी के द्वारा खेलगांव ओपी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।अपने एफआईआर में जमीन कारोबारी ने बताया है कि मैसेज के जरिये उनके फोन पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है, रंगदारी नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। दीपक कुमार के अनुसार उनसे पीएलएफआई संगठन के अमृत होरो के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। दीपक कुमार का कार्यालय राँची के मोराबादी इलाके में है।वहीं खेलगांव पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!