Ranchi:मुंहबोला बुआ व फूफा के पास पढ़ने के लिए आई नाबालिग तो उसके साथ फूफा ने ही किया यौन शोषण,50 हजार देकर चुप रहने कहा..

-साउथ दिल्ली थाने में नाबालिग ने दर्ज कराई प्राथमिकी,राँची पुलिस को भेजा गया एफआईआर,राँची में भी मामला दर्ज…

राँची।झारखण्ड के लातेहार जिले की रहने वाली एक 13 साल की नाबालिग ने अपने मुंहबोले बुआ व फूफा पर गंभीर आरोप लगाते हुए साउथ दिल्ली थाने में जीरो एफआईआर कराया है। जिस साउथ दिल्ली की पुलिस ने अनुसंधान के लिए राँची भेज दिया है। नाबालिग की ओर से दर्ज कराए गए प्राथमिकी में बताया गया है कि वह मूल रूप से लातेहार जिला की रहने वाली है। उसके माता पिता ने उसे पढ़ने के लिए उसकी मुंहबोली बुआ व फूफा।के पास हरमू कॉलोनी राँची में भेजा था। राँची आने के बाद उसके बुआ व फूफा ने स्कूल में उसका नाम लिखा दिया। लेकिन एक सप्ताह के बाद ही नाबालिग के उसके बुआ व फूफा घर का सारा काम कराने लगे।

आरोप है की सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक उससे घरेलू काम कराया जाता था। काम नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। नाबालिग का यह भी आरोप है कि मुंहबोला फूफा ने उसके साथ लगातार यौन शोषण भी किया। उसने चुप रहने के लिए उसे 50 हजार रुपए भी दिए। जिसे उसने फूफा के बेटे को वापस कर दिया। उसे नाबालिग ने बताया भी उसके पिता ने उसके साथ पहले गलत किया फिर चुप रहने के लिए पैसे दिए। इसके बाद मार्च 2025 में नाबालिग अपने मौसा मौसी के पास दिल्ली आ गई। मौसा ने उसका नाम दिल्ली के एक स्कूल में लिखाया। लेकिन वह इस घटना की वजह से लगातार मानसिक दबाव में रहती थी। जब उससे मौसा ने पूछताछ की तो उसने सारी बातें उन्हें बता दी। इसके बाद दिल्ली में साउथ दिल्ली थाने में आरोपियों के विरुद्ध नाबालिग ने प्राथमिकी दर्ज कराई।इधर अरगोड़ा थाना में भी मामला दर्ज कर लिया गया है।वहीं पीड़िता का कोर्ट में भी बयान दर्ज कराया गया है।मामले की जांच पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!