पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा आर्म्स सप्लायर समेत चार अपराधी,कंस्ट्रक्शन साइट पर हमले की थी योजना..
पलामू।झारखण्ड में पलामू जिले में नेशनल हाईवे के कंस्ट्रक्शन साइट पर कुख्यात आपराधिक गिरोह हमला करने वाले थे। हमला करने के लिए अपराधियों ने भारी मात्रा में हथियार और गोलियां मंगवाई थी। हमले से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक विदेशी पिस्टल, 9 एमएम पिस्टल की 50 गोलियां बरामद की हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे के कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला करने के लिए तीन से चार अपराधी योजना बना रहे हैं।इसी सूचना के आलोक में सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा के इलाके में पुलिस ने छापेमारी की छापेमारी में दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया था।जिनकी तलाशी लेने पर हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं।
मौके से टाउन थाना क्षेत्र के मुस्लिम के रहने वाले शहजाद आलम, टीओपी 2 के पीछे इलाके के रहने वाले साहिल कुमार, अंबेडकर नगर के रहने वाले रोहित कुमार और चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के रहने वाले फरहान कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस फायरिंग में नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्य कर रहे एक मजदूर जख्मी हुआ था। इस घटना में शामिल अपराधियों को सहजाद आलम ने हथियार उपलब्ध करवाया था
एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों युवक नेशनल हाईवे के कंस्ट्रक्शन साइट पर फिर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले थे।इससे पहले सभी आरोपियों को दबोच लिया गया।पुलिस की छापेमारी में एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, इंस्पेक्टर सुरेश राम, सदर थाना प्रभारी लालजी,सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

