पीएलएफआई के दो नक्सली समेच चार गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

खूँटी।झारखण्ड के खूँटी जिले में नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। विगत दिनों 15 लाख के इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को गुमला पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराने के बाद संगठन के बचे नक्सली जीविकापार्जन के लिए विकास कार्यों में लगे ठेकेदारों से लेवी और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। दहशत फैलाकर पीएलएफआई पुलिस को खुली चुनौती दी थी।

खूँटी पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र के जिबिलोंग टोंगरी के पास प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के दो हार्डकोर समेत चार नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों में हार्डकोर सदस्य ओझा पहान उर्फ बादल उर्फ भगत, जिबनुस आईंद उर्फ दढ़ियल, संतोष कोनगाड़ी और जेवियर कोनगाड़ी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 5 गोली, एक मैगजीन, 2 मोबाइल, मोबाइल सिमकार्ड, आधार कार्ड, संगठन का पर्चा समेत अन्य सामग्री बरामद किया है।

खूँटी एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस कांफ्रेंस गिरफ्तारी का खुलासा किया है।उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रनिया थाना अंतर्गत जिबिलोंग टोंगरी के पास पीएलएफआई नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हैं।इस सूचना के सत्यापन के बाद तोरपा एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में तोरपा अंचल पुलिस और रनिया थाना पुलिस की टीम बनाई गई और छापामारी अभियान चलाया गया।छापामारी के क्रम में हार्डकोर समेत चारों सक्रिय नक्सलियों को हथियार एवम अन्य सामग्रियों के साथ धर दबोचा गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पीएलएफआई नक्सलियों में ओझा पहान का तोरपा, जरियागढ़, कामडारा और बसिया थाना में कुल 10 मामला दर्ज है और जिबनूस आईंद का तोरपा, जरियागढ़ और कामडारा थाना में 7 मामला दर्ज है।जिसमें 17 सीएलए और आर्म्स एक्ट शामिल है।पूर्व में इसी नक्सली गिरोह का एक सक्रिय सदस्य गेंदे बारला उर्फ लादेन को जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार सभी नक्सली रनिया थाना अंतर्गत रायकेरा के पास सड़क निर्माण में लगी रोड रोलर में आग लगाने की घटना में शामिल थे।इनके विरुद्ध गुप्त सूचना मिली थी कि ये विद्यालय भवन निर्माण और लैंप्स गोदाम निर्माण में लगे ठेकेदार और व्यवसायियों से लेवी वसूलने की योजना बना कर बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए रनिया थाना क्षेत्र के जिबिलोंग टोंगरी के समीप जमा हुए है।

error: Content is protected !!