आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, इनकार किया तो वीडियो वायरल कर दिया…

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में उग्रवाद प्रभावित गांव चोरपहरा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर 4 महीने तक शोषण करने का मामला सामने आया है।बताया जाता है जब पीड़िता ने इसका विरोध किया,तो उसने वीडियो और फोटो वायरल कर दिया।इस मामले में पीड़िता के पिता ने हुसैनाबाद थाने में केस दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला:
पीड़िता के पिता ने गांव के ही एक युवक सनोज पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी पुत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वर्ग आठ की छात्रा है। 11 जुलाई को कन्या मध्य विद्यायल से परीक्षा देकर घर लौटने के लिए वह गाड़ी का इंतजार कर रही थी।इसी क्रम में सनोज पासवान वहां बाइक से पहुंचा और कहा कि घर चलना है तो चलो। हम भी गांव जा रहे हैं। वह उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और सुनसान रास्ते में उसे उतार दिया।इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया।बताया कि दुष्कर्म करने के दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने धमकी दी कि इस बात की जानकारी घर पर दी तो वह घर वालों को जान से मार देगा।उसने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।उसके बाद वीडियो से ब्लैकमेल कर उसके साथ उसने चार माह तक शारीरिक संबंध बनाया। जब उनकी बेटी ने इनकार कर दिया तो उसने वीडियो और फोटो वायरल कर दिया।पीड़िता के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!