झारखण्ड में 8 आईपीएस का तबादला,अनुराग गुप्ता बने CID डीजी,कई महीने बाद राँची को मिला ट्रैफिक एसपी

राँची।झारखण्ड में 8 आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। डीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को सीआईडी डीजी बनाया गया है, वहीं दूसरी ओर डीजी रेल के पद पर पदस्थापित अनिल पालटा होमगार्ड डीजी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना शनिवार की रात जारी कर दी गई है।

डीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को सीआईडी डीजी बनाया गया है।

डीजी रेल के पद पर पदस्थापित अनिल पालटा होमगार्ड डीजी बनाया गया है।

जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रशांत सिंह को झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मनोज कौशिक को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया।मनोज कौशिक को प्रभात कुमार के अवकाश अवधि तक आईजी प्रोविजन का प्रभार दिया गया है।

राँची जोनल आईजी के पद पर पदस्थापित पंकज कंबोज को एसीबी आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया है।पंकज कंबोज अपने कार्यों के अतिरिक्त राँची जोनल आईजी के प्रभार में रहेंगे।

एसटीएफ डीआईजी के पद पर पदस्थापित अनूप बिरथरे को राँची डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया।

एएसपी मुख्यालय गिरिडीह के पद पर पदस्थापित हरीश बिन जमा को राँची ट्रैफिक एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।

एएसपी सिटी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित शुभांशु जैन को राँची सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।