दो दिन में 6 क्विंटल कत्था जब्त, दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू, प्रभारी रेंजर उदय चंद्र झा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई ।

हजारीबाग। बडकागाव वन क्षेत्र प्रभारी पदाधिकारी उदय चंद्र झा के नेतृत्व में बड़कागांव वन क्षेत्र के कुंदरू व केरेडारी वन क्षेत्र के निरी जंगल में गहन छापामारी कर 6 क्विंटल अवैध कथा जप्त किया गया। साथ ही कत्था बनाने का औजार भी बरामद किया तथा उपयोग किए जाने वाले बर्तनों को नष्ट किया गया बताया जाता है कि अवैध कथा कारोबारी केरेडारी व बड़कागांव प्रखंड के दर्जनों लोग उक्त कार्य में संलिप्त हैं।

बड़े पदाधिकारियों के सहयोग से वर्षों से चल रहे काले कारोबार पर गुप्त सूचना पर हुई करवाई
इसकी गुप्त सूचना प्रभारी रेंजर उदय चंद्र झा को मिलने पर अपने दल बल के साथ निरी जंगल पहुंचकर छापामारी की जैसे ही अवैध कथा अड्डा पर पहुंचे का आहट सुनकर घने जंगल का लाभ उठाते हुए सभी अवैध कथा करोबारी भाग निकले। इस दौरान 4 क्विंटल गिला कथा एवं 15 बड़े डेक्च्चा बरामद किया गया। वही बड़कागांव वन क्षेत्र के कुंदरू जंगल से पिछले दिनों दो क्विंटल कथा व 5 डेक्च्चा बरामद किया है। सूत्र बताते हैं कि उक्त कारोबार कई वर्षों से चलाया जा रहा था। जहां बड़े पदाधिकारियों का भी पहले से मिलीभगत से चलाया जा रहा था। इस संबंध में बड़कागांव वन क्षेत्र ऑफिस में दो अलग-अलग मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

छापेमारी में ये थे शामिल
उक्त आशय की जानकारी प्रभारी रेंजर उदय चंद्र झा ने दिया। छापामारी अभियान में फॉरेस्टर रामचंद्र प्रसाद’, लालदेव महतो, वनरक्षी उपेंद्र कुमार, भोला महतो, कृष्ण प्रसाद महतो ,केशव महतो ,विनोद बेसरा ,चंदन सिंह, अशोक महतो सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।