राँची: भैरव सिंह जेल से बाहर निकले,हाइकोर्ट से मिली थी जमानत

राँची।सीएम काफिले को रोकने और सड़क पर हंगामा करने के आरोप में जेल में बंद मुख्य आरोपी भैरव सिंह जेल से घर पहुँचा।हाइकोर्ट से जमानत मिली थी।बता दें राजधानी राँची में एक बहुचर्चित घटना हुई थी।जनवरी 2021 माह में एक युवती की सिर कटी और नग्न अवस्था मे लाश ओरमांझी थाना क्षेत्र में जंगल में मिली थी।लाश की पहचान नहीं हो सका था।युवती की इस अवस्था मे लाश मिलने के बाद लोगों में गुस्सा उबल पड़ा था।इसी में विरोध प्रदर्शन होने लगा था।वहीं हरमू रोड में विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का काफिला हरमू रोड से गुजर रहा था।उसके बाद सड़क पर हंगामा हो गया था।इस हंगामा में पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों में झड़प भी हुई थी।उसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को चिन्हित कर केस दर्ज हुआ था। और कई नाबालिग समेत दर्जनों लोगों को जेल भेज दिया था।

इस घटना में मुख्य आरोपी राँची के भैरव सिंह को बनाया था। भैरव सिंह ने 7 जनवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 200 दिन बाद उन्हें 26 जुलाई को हाइकोर्ट से जमानत मिल गया था।कागजी प्रकिया पूरा होने के बाद आज गुरुवार शाम में जेल से बाहर आ गया है।घर पहुँच कर उन्होंने मीडिया से कहा हमलोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।लेकिन इस विरोध प्रदर्शन को अलग रूप दे दिया था।छोटे छोटे बच्चों,गरीब महिलाओं और छात्रों को जेल मे डाल दिया गया था।कुछ लोगों ने आंदोलन को राजनीति की दृष्टि से दूसरा रूप दे दिया था।

भैरव के जेल जाने और जेल से निकले में भी सुर्खियों में रहा राँची शहर

आज गुरुवार को चौक-चौराहों पर सुबह समर्थकों द्वारा लगाए गए थे कुछ पोस्टर।शहर में पोस्टर लगने के बाद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति करने लगे।जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी मिली शहर से पोस्टर हटवा दिया।भैरव सिंह के एक नजदीकी ने बताया कि भैरव सिंह के कुछ समर्थकों ने पोस्टर लगाए थे।लेकिन कुछ लोगों ने इसकी शिकायत राँची पुलिस से शायद कर दी थी।उसके बाद पोस्टर हटा दिया गया था।

जानकारी मिलते ही हरकत में आई थी पुलिस

रसहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, अरगोड़ा, लालपुर सहित कई जगहों पर इसी तरह के पोस्टर-होर्डिंग्स लगाए जाने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम को बुलाकर ऐसे सभी होर्डिंग्स को हटाया गया।