शर्मसार:राँची में 14 साल की बेटी से सौतेला पिता ने दुष्कर्म करने का प्रयास,आरोपी फरार

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची से बड़ी खबर है।और शर्मशार करने वाली खबर है।जहाँ राँची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता ने हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया है।बेटी के साथ पिता मो फुरकान ने अश्लील हरकत की। जब नाबालिग लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी पिता मौके से भाग निकला। घटना बीते बुधवार शाम की बतायी जा रही है। इस संबंध में नाबालिग के बयान पर हिंदपीढ़ी थाने में आरोपी पिता फुरकान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि बेटी की इज्‍जत से खिलवाड़ करने वाले उसके पिता के संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। लेकिन आरोपी फरार है। हिंदपीढ़ी के थानेदार इंस्‍पेक्‍टर ज्ञानरंजन ने बताया कि आरोपी पिता का मोबाइल लोकेशन निकाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पोस्को एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नाबालिग की माँ ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति की मौत हो गई थी। उससे उसकी एक पुत्री है। आठ माह पहले आरोपी फुरकान के साथ उसकी शादी हुई। शादी के बाद से आरोपी की उसकी पुत्री पर बुरी नजर थी। बीते बुधवार की शाम नाबालिग के साथ उसका सौतेला पिता कमरे में अकेले था। वह दूसरे कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान अकेला होने का फायदा उठाकर आरोपी उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत की।और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी क्रम में नाबालिग ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर वह दौड़कर कमरे में गई तो देखा कि आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। उसे देखते ही वह धक्का देकर कमरे से भाग निकला। हालांकि वह भी उसके पीछे भागी, मगर वह तेजी से भाग गया।