हजारीबाग:मस्जिद की जमीन को लेकर बवाल, दो पक्षों में हिंसक झड़प में 10 लोग घायल

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में मस्जिद और मदरसे की जमीन को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। यहां के मदरसा मजहरुल उलूम और जामा मस्जिद की विवादित जमीन को लेकर हुई हिंसक झड़प में 10 लोगों को चोट आई है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मामला कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बन्हा गांव का है। यहां के मदरसा मजहरुल उलूम और जामा मस्जिद की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को मदरसा मैनेजमेंट ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें जानकारी मिली कि मदरसे की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। इस दौरान जब मदरसा मैनेजमेंट की तरफ से मोहम्मद नोजाम ने पूछताछ की तो दूसरे ग्रुप के मोहम्मद हमीम और उसके परिवार ने बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गई। हमीम ग्रुप के लोगों ने इस दौरान मदरसा मैनेजमेंट के लोगों के ऊपर हमला कर दिया। हमले में 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

इस मामले में दूसरे ग्रुप का कहना है कि उन्होंने जमीन के असली मालिक से जमीन कानूनी तौर पर खरीदी थी। इस दौरान उसपर बाउंड्री बनाने की शुरुआत की तो दूसरे ग्रुप की तरफ से आपत्ति जताई गई, जिसके बाद हिंसक झड़प हुई और कई लोग घायल हो गए।दोनों पक्ष की ओर से थाना में आवेदन देने की सूचना है।

error: Content is protected !!