धनबाद:घर में नहीं मिली पत्नी,गुस्साए पति ने पीट-पीटकर कर दी हत्या,आरोपी पति गिरफ्तार…

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले में सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह पांडे बस्ती में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले उमेश गुलगुलिया ने अपनी पत्नी सोनिया देवी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।बताया जा रहा है कि उमेश देर रात अपने घर लौटा था।इस दौरान पत्नी को घर में नहीं पाया।करीब दो घंटे बाद वह वापस घर लौटी। इसी बात से नाराज पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी।इसके बाद खाना खाने के बाद दोनों सो गए।सुबह उठने पर सोनिया देवी मृत अवस्था में पाई गई।वहीं, महिला के भाई और बहन ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि उमेश गुलगुलिया अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था।बीती रात मारपीट की और फिर लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी।

जबकि, आरोपी पति उमेश गुलगुलिया का कहना है कि रविवार की रात वह करीब 8 बजे घर आया था।पत्नी घर में नहीं थी।रात 10 बजे वह घर लौटी, जिसके बाद उससे खाना मांगा। खाना खाने के बाद हम दोनों के बीच मारपीट हुई।उसके बाद वह सो गई।इस दौरान सुबह करीब 3 बजे उठकर देखा तो वह बेड पर मृत अवस्था में मिली।

इधर, मामले को लेकर सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि आरोपी पति उमेश गुलगुलिया को हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

error: Content is protected !!