जलप्रपात में नहाने के दौरान पानी में छलांग लगाई,सिर पत्थर से टकराया,युवक की मौत..
राँची/खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले में तोरपा प्रखंड के पाण्डुपुरिंग जलप्रपात में डूबने से राँची के लालपुर लोहरा कोचा निवासी अजय वर्मा की मौत हो गयी।अजय अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पाण्डुपुरिंग जलप्रपात आया था।जहाँ नहाने के लिये अजय पानी में छलांग लगाई जिससे उसका सर पत्थर से टकरा गया एवं उसके सर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया।दोस्तों ने किसी तरह पानी से बाहर निकाला।उसे तत्काल रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर अजय के परिजन सदर अस्पताल खूंटी पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।परिजनों ने बताया कि अजय घर का बड़ा लड़का था।उसकी शादी की बात चल रही थी। अजय की मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गयी।

