जब मंडप में दूल्हे की पोल दूल्हे की भाभी ने खोल दी,दुल्हन ने शादी से किया इंकार

पलामू।जब दुल्हन ने शादी से इंकार कर दी।दरअसल,भरी मंडप में दूल्हे की भाभी ने बोल दिया कि लड़का पहले से शादीशुदा है। यह सुनते ही लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।इसके बाद शादी का मंडप हंगामे में तब्दील हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया।यह घटना सदर थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि नैडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय साव की शादी लातेहार की लड़की के साथ तय हुई थी।

बताया गया कि रविवार को दोनों पक्ष शादी के लिए सदर थाना क्षेत्र में पहुंचे, जहां शादी की रस्म शुरू हुई। लड़के का तिलक चढ़ाए जाने के बाद हल्दी लगाई जा रही थी। इसी दौरान दूल्हे की भाभी और भाभी की बुआ ने कहा कि विजय पहले से शादीशुदा है।विजय ने दिल्ली में एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज किया है।यह सुनने के बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की ने शादी से इंकार किया तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों को बिना शादी की रस्म पूरा किये अपने अपने घर भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार विजय साव शादी के लिए अपनी उम्र को छुपाया था।विजय ने लड़की वालों को बताया था कि उसकी जन्मतिथि 1994 की है, जबकि आधार कार्ड में उसकी जन्म तिथि 1984 है।विजय दिल्ली में डिलीवरी ब्यॉय का काम करता है।