लोहदरगा में सरस्वती विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात..

 

लोहरदगा। झारखण्ड के लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के उडूमुडु गांव में मामूली बात को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है।खुद एसपी सादिक अनवर रिजवी सहित पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।दरअसल, सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के पूर्व गांव में प्रतिमा घुमाने के दौरान उत्पन्न विवाद के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई।इसमें दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। घायलों को कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि घटना की शुरूआत शनिवार देर शाम गांव में माँ सरस्वती की प्रतिमा गाड़ी में रखकर घूमाने के दौरान हुई। गाड़ी एक-दूसरे समुदाय के व्यक्ति के घर से (सट गया) हल्के से लग गई।इस पर लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी। मामला को वहीं पर शांत कर दिया गया, परंतु सुबह होते ही इस मामले ने हिंसक रूप ले लिया। समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर हमला कर दिया। जिसके बाद जमकर मारपीट की और तोड़फोड़ मचाई।

घटना की जानकारी मिलने पर लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी अन्य वरीय अधिकारियों और दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। इसलिए अफवाह नहीं फैलाएं। लोहरदगा पुलिस प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करने में मदद करें।

..

..

..

..

..

..

..

 

error: Content is protected !!