पलामू में स्टोन माइंस चालू करवाने पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला..

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्टोन माइंस को चालू करवाने पहुंची पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पर असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर दिया।इस हमले में पुलिस के चार जवान जख्मी हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।घायल जवानों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू में ग्रामीण,स्टोन माइंस का विरोध कर रहे हैं लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को, पलामू जिला प्रशासन की टीम एवं पुलिस, स्टोन माइंस का कार्य शुरू करवाने पहुंची थी। इसी दौरान करीब ढाई सौ की संख्या में ग्रामीणों ने लाठी डंडे एवं पारंपरिक हथियारों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।हमले में चार जवानों को सिर में गंभीर रूप से चोट आई है।जवान अवधेश पासवान, हवलदार महेंद्र दुबे MMCH में हैं, जबकि दो जवान लेस्लीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।हालत को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक टीम वहां से निकल गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले में आगे की रणनीति तय कर रहे हैं।घायल जवानों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।

वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना हैं इस घटना में गांव के सभी ग्रामीण शामिल नहीं हैं। कुछ असामाजिक तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक टीम माइंस को चालू करवाने गई थी। इसी क्रम में ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में चार जवान जख्मी हुए है।

error: Content is protected !!