जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी। गोली कमर के पास लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।भतीजे की हालत खतरे से बाहर है।बताया जाता है कि सतबरवा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय रोहित कुमार का अपने चाचा के साथ जमीन एवं संपत्ति का विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था।इसी विवाद में दोनों के बीच बहस हुई थी।बहस इतनी बढ़ गई किे चाचा अपने गुस्से पर काबू न रख सका और उसने अपने भतीजे रोहित कुमार को गोली मार दी। गोली लगने के बाद परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल तुम्बागाड़ा में भर्ती करवाया।

मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि संपत्ति के विवाद में चाचा ने अपने भतीजे को गोली मारी है, पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रोहित कुमार और उसके चाचा दोनों मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे। पलामू के इलाके में जमीन के विवाद में अक्सर आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। जमीन के विवाद में सामूहिक हत्या के साथ-साथ कई जगह इस प्रकार के अपराध भी हुए हैं।

error: Content is protected !!