चाईबासा में नक्सलियों ने फिर किया आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल…
राँची।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है।जिसमें नक्सलियों ने विस्फोट किया है। जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं।घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर राँची लाया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में एक की स्थिति बेहद गंभीर है।बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के द्वारा आईईडी ब्लास्ट भी किया गया है।
पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही लड़ाई में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग भी की गई है जिसका सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया है।
जानकारी के अनुसार, जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोड़ा के जंगलों में सर्च अभियान पर निकले सुरक्षा बलों को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान ही नक्सलियों के द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया।जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं।जो जवान घायल हुए उसमें कोबरा बटालियन के विष्णु सैनी और झारखण्ड जगुआर के सुनील धान शामिल हैं। इलाके में कोबरा और झारखण्ड जगुआर के जवानों के द्वारा अभी भी अभियान जारी है।दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर राँची भेजा जा रहा है ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके। घायल जवानों में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणषील है। जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखण्ड जगुआर और सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।