Ranchi:नक्सली के नाम पर लेवी मांगने वाले दो अपराधी नामकुम पुलिस के हत्थे चढ़ा…

 

राँची।जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मियों से लेवी मांगने वाले दो अपराधी को नामकुम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।ग्रामीण एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल दो अपराधी सुखलाल मुंडा और सुखराम भेंगराज को गिरफ्तार किया है।इस सम्बंध में शुक्रवार को एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र के गरुड़पीढी स्थित पुल निर्माण स्थल पर नक्सली के नाम पर लेवी देने के किए पार्टी का पर्चा मुंशी को दिया गया और काम बंद करने की धमकी दी गयी। साथ ही अलग-अलग मोबाइल नंबर से ठेकेदार को लेवी देने के लिए धमकी दी गई,नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। दोनों ने स्वीकार किया कि इस घटना में शामिल हैं।साथ ही सहयोगी का नाम भी बताया। जिनमें से कुछ अपराधकर्मी का पूर्व में भी 17 सीएलए का अपराधिक इतिहास रहा है।वही गिरफ्तार अपराधियों ने खूंटी जिला के अड़की थाना अन्तर्गत बेडाहातु में बन रहे पुल के ठेकेदार और मुंशी को भी धमकाया था और लेवी को लेकर पर्चा भी चिपकाया था।

error: Content is protected !!