माँ के आशिक की हत्या मामले में दो भाई गिरफ्तार,छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर से दबोचा,2019 में गला दबाकर की थी हत्या…

मुंगेर।छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार काे माँ के आशिक की हत्या मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी बिहार के मुंगेर के हरिणमार थाना क्षेत्र के झौवा बहियार गांव से हुई। गिरफ्तार अभियुक्त को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा मुंगेर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर छत्तीसगढ़ ले जाया गया।जानकारी के मुताबिक हत्या मामले में दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर छत्तीसगढ़ के चापा जिला के जहांगीर गांव में बीते पांच वर्ष पूर्व 11 दिसंबर 2019 को एक युवक की गला दबाकर हत्या हुई थी। मृतक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर गांव निवासी धरमबीर सिंह के रूप में हुई थी। वहीं, पुलिस ने शोभा देवी के बयान पर उनके दोनों पुत्र छोटू सिंह (30 वर्ष) और संदीप सिंह (35 वर्ष) पर कांड दर्ज कर अनुसंधान कर रही थी।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि झौवा बहियार गांव निवासी शोभा देवी नाम की एक महिला जो विजयनगर गांव निवासी धर्मवीर सिंह के साथ अवैध संबंध बनाकर रहती थी। घटना के बाद प्रेमिका ने पुलिसीया कार्रवाई में पुलिस को बताया कि धर्मवीर सिंह के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।प्रेम-प्रसंग की कहानी जब महिला के परिजनों को लगी तब दोनों प्रेमी-प्रेमिका गांव से भागकर छत्तीसगढ़ आ गए। कुछ दिन बाद प्रेमिका महिला के दोनों पुत्रों को इस बात का पता चल गया। जिसके बाद दोनों भाइयों ने छत्तीसगढ़ पहुंचकर प्रेमी धर्मवीर सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के पुलिस से बचने के लिए दोनों भाई लगातार फरार चल रहे थे। लेकिन पिछले लगभग एक वर्ष से दोनों भाई अपने घर पर रह रहे थे।

इस बीच छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर पुलिस से संपर्क कर फरार दोनों आरोपियों की जानकारी दी। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस कई बार मुंगेर आई। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन इस बार पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर दोनों आरोपी छोटू सिंह और संदीप सिंह को झौवा बहियार गांव से गिरफ्तार करने में सफल रहे। जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने राहत की सांस ली।