Ranchi:हत्याकांड में शामिल अपराधियों को संरक्षण देने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

राँची।राँची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में भट्टी चौक के पास साहिल गद्दी उर्फ कुरकुरे की हत्या में शामिल दो और अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। इनमें मो फैजान अहमद उर्फ लोढ़ा और अतर तौहिद शामिल हैं। दोनों आरोपी हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं। बता दें बीते दस अगस्त को अपराधियों ने कुरकुरे उर्फ साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने असलम का बैंक्वेट हॉल और शूटर मो अरमान के घर में तोड़फोड़ व अगजनी की थी।

इस हत्याकांड मामले में हिंदपीढ़ी पुलिस ने इससे पहले मुख्य अपराधी सहित 6 लोगों को जेल भेज चुकी है।मामले में कुल आठ लोग अबतक जेल जा चुके हैं। आज जिन्हें जेल भेजा गया है उसका नाम मो०फैजान अहमद उर्फ लोढ़ा अहमद, पे० – मो० नेहाल, पता – नदी ग्राउन्ड, तंजीम नगर, आदिवासी मैदान के पास,हिन्दपीढ़ी और अथार तौहीद पे०-इशारादुल जमान, पता – मदीना मस्जिद के पास, लेह कोठी रोड, भट्टी चौक, हिन्दपीढ़ी है।पकड़े गए दोनों आरोपी हत्यारों को संरक्षण दिया था।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि कुरकुरे हत्याकांड मामले में अपराधी और अपराधियों को पनाह/संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।इस मामले में अबतक आठ लोगों को जेल भेजा गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!