सिरकटी लाश की गुत्थी सुलझी:तमाड़ में युवक का सिर काटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,तीसरा फरार..

 

राँची।जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के भुरसूडीह गांव में 26 वर्षीय सुरेश स्वांसी की बेरहमी से की गई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।इस जघन्य हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार, फरसा,मृतक का मोबाइल और आरोपियों का फोन बरामद किया गया है

गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान 40 वर्षीय जगदीश स्वांसी के रूप में हुई है।उसके पिता का नाम जीवन स्वांसी है। वह साकिन भुरसूडीह का निवासी है।दूसरे आरोपी हरि मुंडा की उम्र 29 साल है।उसके पिता का नाम गोंदे मुंडा है। वह तमाड़ थाना क्षेत्र के बांकी गांव का निवासी है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल से मृतक सुरेश स्वांसी का मोबाइल फोन भी मिल गया है।आरोपी जगदीश स्वांसी का भी फोन मिला है।

बुंडू के डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि सुरेश स्वांसी की हत्या पुराने जमीन विवाद को लेकर की गई थी। इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बताया कि 12 सितंबर की सुबह सुरेश स्वांसी मशरूम बटोरने जंगल गया था। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।हत्या के बाद अपराधियों ने सुरेश का सिर धड़ से अलग कर करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ी में छिपा दिया था। 13 सितंबर को ग्रामीणों ने खून के धब्बों का पीछा करते हुए सुरेश का शव देखा था।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मोदी, थाना प्रभारी तमाड़, उप निरीक्षक निमाई सोरेन, सहायक उपनिरीक्षक अजय प्रताप शामिल थे।

error: Content is protected !!