गुमला:ट्रैक्टर पलटने से चालक और एक मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गया,दोनों की दर्दनाक मौत

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के गुमला थाना क्षेत्र के टांगरटोली गांव के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। वाहन के नीचे दबने से पहाड़पनारी निवासी चालक राजेश नायक और मजदूर आर्यन नायक की मौके पर मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर काफी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।और अपने स्तर से ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन काफी देर तक दोनों ट्रैक्टर के नीचे ही दबे रहे। इसके बाद दूसरे वाहन के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान इनकी मौत हो चुकी थीं।

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार दिन के करीब 12 बजे के आसपास की है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा करते हुए दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों सुबह काम के लिए घर से निकले थे। घटना कैसे घटी। इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। ट्रैक्टर पलटने की बाद आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान 2 लोग नीचे दबे हुए देखे गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।