टीटास रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा:राँची और धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अपराधी प्रिंस खान के दो गुर्गों का किया हाफ एनकाउंटर,कई गिरफ्तार…

राँची।झारखण्ड के धनबाद में भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ राँची पुलिस और धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।सोमवार की सुबह कार्रवाई के दौरान धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के साथ राँची और धनबाद पुलिस की विशेष टीम के साथ मुठभेड़ हो गया।इस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के हैंडलर कुबेर समेत दो अपराधियों को गोली लगी है।राँची पुलिस ने दो घायल सहित तीन अपराधियों को दबोचा है। इस कार्रवाई में राँची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले सप्ताह राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में हुए होटल कर्मी की हत्या कांड का भी खुलासा हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,राँची एसएसपी राकेश रंजन को रविवार दिन में पुख्ता जानकारी मिली थी कि राँची में होटलकर्मी के हत्या करने वाला शूटर और हैंडलर धनबाद में है एसएसपी राकेश रंजन ने धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार से बात कर बड़ी कार्रवाई करने के लिए राँची से तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी की एक बड़ी टीम बनाकर धनबाद भेजा। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार और राँची एसएसपी राकेश रंजन के द्वारा एक रणनीति के तहत जॉइंट ऑपरेशन टीम का गठन किया गया इस टीम के द्वारा प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान प्रिंस खान गिरोह के लोकल हैंडलर कुबेर समेत कई कुख्यात अपराधियों के साथ पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई है।इस कार्रवाई में कुबेर सहित दो अपराधियों को गोली लगी है। वहीं सूचना है कि पुलिस ने कई और अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि राँची में बीते आठ मार्च की रात अपराधियों ने होटल टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में एक कर्मी की हत्या कर दी थी।इस घटना को अंजाम देने वाले शूटर और घटना के बाद पल पल की जानकारी देने वाले हैंडलर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।ऑपरेशन में जिस कुबेर को गोली लगी वह प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच का मजबूत कड़ी था. वर्तमान में प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के द्वारा एक साथ मिलकर गिरोह चलाया जा रहा है। दोनों के बीच का मजबूत कड़ी था कुबेर। इसके द्वारा ही एक केएसएस नाम का संगठन बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से कारोबारियों को धमकी देने और रंगदारी मांगने का काम किया जाता था। केंदुआडीह बस्ती के पास भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस–प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। सोमवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली,एक भागते समय घायल हुआ है। जिनमें कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल शामिल है।तीनों अपराधियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।राँची पुलिस की विशेष टीम राँची के कई थानेदार और एसएसपी के स्पेशल टीम शामिल हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि धनबाद के भगौड़ा गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों की गिरफ्तारी को लेकर धनबाद ने शनिवार की रात से ही सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान वासेपुर सहित अन्य इलाकों में पुलिस ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस को शक है कि हिरासत में लिये गये युवक फरार अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों से जुड़े हो सकते हैं।सरायढेला सहित कई थानों की संयुक्त टीम ने शनिवार रात अभियान चलाया। इस दौरान हिरासत में लिये गये युवकों से जीटी रोड के थाने में पूछताछ चल रही है।

पुलिस ने वासेपुर निवासी स्वर्गीय टुन्ना खान के बेटा अफजल आलम, विक्की, सद्दाम, बाबू, सोनू के अलावा दो युवक को हिरासत में लिया है। विक्की हत्याकांड में अफजल आलम कई साल जेल में रहा था।कुछ माह पहले ही वह बेल पर बाहर निकला है।सूत्रों के मुताबिक अफजल आलम को इससे पहले भी सितंबर 2025 में जमशेदपुर पुलिस ने संदेह के आधार पर उठाकर पूछताछ की थी। हालांकि उस समय पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आठ मार्च को फायरिंग रेंज के पास एनकाउंटर में प्रिंस खान का गुर्गा सुदीश कुमार ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले वासेपुर में इकबाल के ड्राइवर हैदर अंसारी पर फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर रही है।

वासेपुर कमर मकदूमी की रहने वाली नगमा परवीन ने रविवार को एसएसपी ने गुहार लगायी है। उसने बताया कि उनके शौहर अफजल आलम को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नगमा के अनुसार उनके पति बेगुनाह है और बार-बार प्रिंस खान के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है। शनिवार की देर रात उनके पति पुराना बाजार स्थित जामा मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। परिजन उनकी सुध लेने सरायढेला थाना पहुंचे, तो पुलिस ने कुछ भी जानकारी नहीं दी।

error: Content is protected !!