टीटास रेस्टोरेंट गोलीकांड:गिरफ्तार कौशल पांडेय ने पुलिस के समक्ष खोला राज…फाइव स्टार होटल में बाउंसर का काम करने वाले कौशल कैसे बना…..
राँची।राजधानी राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत टीटॉस रेस्टोरेंट के कर्मी मनीष गोप की हुई हत्या और हत्याकांड में गैंगस्टर प्रिंस खान का नाम आने के बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में धनबाद में एनकाउंटर कर प्रिंस खान के पांच गुर्गों को पकड़ा।जिसमें तीन घायल है।जिनका इलाज जारी है।वहीं दो को राँची पुलिस ने जेल भेज दिया है।पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं।कई अन्य अपराधियों और मददगारों का नाम सामने आया है।
इसी कड़ी में बुधवार को नामकुम के रहने वाले होटल व्यवसाई सह जमीन कारोबारी कौशल पांडेय उर्फ कौशल कुमार को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने नामकुम पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने इस कांड में अबतक प्रिंस खान गिरोह के 6 गुर्गे की गिरफ्तार किया है।कौशल पांडेय को बुधवार को गिरफ्तार किया था।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारी दी है।पुलिस की कारवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार पांच साल पहले कोरोना काल में कौशल ने राँची के एक फाइव स्टार में बाउंसर का काम करता था। उसके बाद बाउंसर के काम के दौरान कई लोगों से जान पहचान हुई।उसके बाद कौशल की दोस्ती राहुल से हुई।देखते ही देखते पांच साल में उसके हालात इतना बदल गया और लक्जरी लाइफ स्टाइल ज़ीने लगा। ब्रांडेड कपड़े,सोना का गहना और लक्जरी गाड़ियों का मालिक बन गया।उसके बाद लक्जरी लाइफस्टाइल को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ गया।
अपनी पकड़ के बल पर क्षेत्र में धौंस जमाए था कौशल पांडेय
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई कर्मी की हत्या एवं राँची के बड़े जमीन कारोबारी,व्यवसायियों से फोन पर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में नामकुम के कौशल पांडेय का नाम आने के बाद बुधवार को पुलिस ने कौशल पांडेय को गिरफ्तार किया नामकुम एवं एयरपोर्ट थाना की पुलिसबुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे सदाबहार चौक के लाल साहब कंपाउंड पहुंची। पुलिस ने पहले कौशल सिंह के घर पहुंची जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने कौशल पांडेय के घर धावा बोला और उसे हिरासत में ले लिया।उस दौरान घर पर कौशल के पिता, माता, पत्नी और बच्चें मौजूद थे।
लक्जरी लाइफ स्टाइल, गाड़ी और होटलों का शौकीन
कौशल पांडेय लक्जरी लाइफ स्टाइल, गाड़ी और होटलों का शौकीन है। गले में मोटा सोना का चेन, हाथ में ब्रासलेट और ब्रांडेड कपड़े पहनता है।उसके पास लक्जरी गाडियां हैं वह काला स्कोर्पियो,महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्चूनर में चलता है।कौशल पांडेय खरसीदाग ओपी के समीप हवेली नामक रेस्टोरेंट चलाता है जिसे उसका छोटा भाई संचालित कर रहा है।कौशल का नाम आने के बाद ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने रेस्टोरेंट को बंद करा दिया।
पिता मंदिर में करते हैं पूजा पाठ
पांच साल पहले तक सामान्य रहने वाला कौशल के रहन सहन, ठाठ-बाट में अचानक बदलाव आ गया जिसकी चर्चा क्षेत्र में होती रही है।कौशल के पिता आज भी सामान्य जीवन जी रहे हैं।वह प्रखंड परिसर स्थित मंदिर में पूजा पाठ करतें हैं।

