सिमडेगा में हॉकी खेल के दौरान वज्रपात, तीन की मौत,आधा दर्जन लोग घायल….

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत टूटिकेल पंचायत में झपला गांव में वज्रपात से तीन लोगों के मृत्यु हो गई और पांच लोग घायल है।बताया जा रहा है की सभी लोग झपला गांव में हॉकी खेल टूर्नामेंट चल रहा था। जिसमे सभी खेलने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक बारिश होने की आशंका हुई और हल्की बारिश शुरू हुई। सभी खिलाड़ी बारिश के कारण कुछ लोग स्कूल के अंदर गए और कुछ खिलाड़ी जर्सी और जूता पहने के लिए पेड़ के पास गए तभी अचानक वज्रपात हुई और मौके पर ही तीन लोग की मृत्यु हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान:
1.सेनेन डांग पिता अनिल तुर्तन (करंजटोली) 2.निर्मल होरो पिता हबील होरो (डांडटोली) 3.एनोस बूढ पिता संजन बुढ (रायबेडा पहाड़टोली)

घायलों की पहचान:
1.क्लेमेंट बागे 2.जैलेश बागे 3.सलीम बागे 4.पातरिस बागे 5.पत्तरस बागे के रूप में पहचान हुई।

सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिमडेगा सदर अस्पताल भेजा गया है और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद रोज प्रतिमा सोरेंग (जिला परिषद सिमडेगा), दुतामी हेमरोम (प्रमुख कोलेबिरा), बीरेंद्र किंडो (प्रखंड विकास पदाधिकारी कोलेबिरा), अनूप कच्छप (अनुमंडल पदाधिकारी कोलेबिरा), श्यामलाल प्रसाद (प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस), सुलभ नेल्सन डुंगडुंग (विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस), राकेश कोनगाडी मंडल अध्यक्ष कांग्रेस, शशि शंकर सिंह (थाना प्रभारी कोलेबिरा) व अन्य पुलिस कर्मी थे।