Jharkhand:राज्य की तीन महिला हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी,ब्यूटी डुंगडुंग और सुषमा कुमारी जूनियर भारतीय टीम के साथ हुई सैंटियागो रवाना

सिमडेगा।कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 में सबकुछ बन्द के बाद 2021 वर्ष के पहले सप्ताह ही झारखण्ड के लिए बड़ी खुशी का पल आया है।राज्य से तीन तीन महिला हॉकी खिलाड़ियो का चयन एक साथ जूनियर भारतीय टीम में हुआ है।यह कि जूनियर भारतीय महिला टीम 09 जनवरी से 25 जनवरी तक सैंटियागो (चिली)का द्दौरा कर रही है।जिस टीम में हमारे झारखण्ड के तीन महिला हॉकी खिलाड़ी सुषमा कुमारी,संगीता कुमारी एवम व्यूटी डुंगडुंग भी टीम के साथ विदेश रवाना हुए।तीनो ही हॉकी खिलाड़ी सिमडेगा जिला के करँगागुड़ी गांव की है।संगीता कुमारी एवम व्यूटी डूंगडुंग पूर्व में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी,जबकि सुषमा कुमारी का चयन भारतीय टीम पहली बार हुआ है

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लगाया गया जहाँ इस दौरान पूरे देश खिलाडी अपने घरों में कैद हो गए थे,वहीं झारखण्ड के खिलाडी भी अपने घरों में खेल से दूर खेतो तक पहुँच गए थे, पर हॉकी झारखण्ड अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह के मार्ग दर्शन पर हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी लगातार खिलाड़ियो के घर तक पहुंचकर उनका हमेशा प्रोत्साहन करते रहे,ब्यूटी डुंगडुंग एवम संगीता कुमारी को उनके घर से लाकर सिमडेगा जिला स्थित एस्ट्रोटर्फ में उन्हें कोरोना में अभ्यास कराते रहे,छुट्टी के दिनों में सुषमा कुमारी भी सिमडेगा आकर अभ्यास करने लगी। जिससे झारखण्ड के हमारे तीनो खिलाडी फिट हो गए और आज तीनो ही ख़िलाड़ियो का चयन भारतीय टीम में हो गया।जो झारखण्ड के लिए गौरव की बात है।तीनो खिलाड़यों के चयन होने पर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह,शशिकांत प्रसाद,विजय शंकर सिंह,आश्रिता लकड़ा,रजनीस कुमार,मनोज कोनबेगी,असुंता लकड़ा,प्रतिमा बरवा,माइकल लाल,धर्मेंद्र सिंह,बिगन सोय,कांति बा,तारिणी कुमारी,सुरजीत झा सहित हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियो ने बधाई दी है।