ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर,माँ-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

 

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर झरिया मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात कोयला लदे ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार पर सवार माँ-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना देर रात करीब एक बजे बतायी जा रही है।मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चक्रबाढ़िया निवासी चालक गणेश रॉय (50) और जमशेदपुर के कदम स्थित प्रथिक बिहार के निवासी महिला कुसुमिता पटनायक (54) व उनकी पुत्री मोनिका पटनायक (28) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रही थी।इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी। घटना में कार पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा मौके पर पहुंचे। सभी को चार के अंदर से काफी मशक्कत से निकाला गया।

सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है

error: Content is protected !!