राँची के साप्ताहिक हाट में ताबड़तोड़ फायरिंग…बाजार में सामान बेच रहे दुकानदार को मारी पाँच गोली…इलाके में मचा हड़कंप…
राँची।जिला के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के खलारी बाजारटांड़ के साप्ताहिक हाट में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से भगदड़ मच गया।हाट में इलेक्ट्रॉनिक समान की दुकान लगाने वाले विजय केशरी को अपराधियों ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी है।अपराधियों ने उन्हें पांच गोली मारी है।जानकारी के अनुसार विजय केशरी रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाज़ार टांड़ में दुकान लगाकर समान बेच रहे थे इसी दौरान अपराधी पहुँचे और विजय के ऊपर एक के बाद एक पांच गोली मारी है।रामनगर निवासी विजय केशरी (50 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए।लोगों ने पहले डकरा अस्पताल ले गया जहां से रिम्स रेफर कर दिया है।अपराधियों ने सिर,कंधे और पेट में गोली मारी है।स्थिति नाजुक है।
यह घटना रविवार की शाम साढ़े 4 बजे की है।गोलीबारी की घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया।हाट में आये लोग इधर उधर भागने लगे।वहीं अपराधी हथियार लहराते फरार हो गया।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची है।पुलिस ने एक खोखा और एक जिंदा गोली बरामद किया।घायल को पहले डकरा अस्पताल ले गया फिर रिम्स रेफर किया गया।साप्ताहिक हाट में गोलीबारी से इलाके में दशहत का माहौल बना है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इधर पुलिस ने बताया कि खलारी बाजार टांड में विजय केसरी नामक युवक को चार गोली मारी गई। विजय केसरी का खलारी बाजारटाड में महादेव केसरी के परिसर में इलेक्ट्रिकल्स का दुकान है। गोली लगने के बाद तत्काल युवक को डकरा स्थित सीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों द्वारा युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए राँची रिम्स भेजा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात कर रही है।

