सासुराल आए युवक की हत्या..! नदी से बरामद हुआ नग्न अवस्था में शव..जांच में जुटी है पुलिस…
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में चैनपुर थाना क्षेत्र के चेडाबार में ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव निर्वस्त्र हालत में नदी से बरामद हुआ है।युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो नावाबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर जख्म के निशान हैं ओर उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है एवं आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
बताया जाता है कि योगेंद्र सिंह की दो वर्ष पहले चेडाबार में शादी हुई है। पत्नी इंटर की परीक्षा दे रही थी।परीक्षा खत्म होने के बाद वह पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था।शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद योगेंद्र सिंह घर से बाहर टहलने के लिए निकला था।जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने काफी देर तक उसकी खोजबीन की। शनिवार की दोपहर बाद चैनपुर थाना क्षेत्र के चेडाबार में कोयल नदी से योगेंद्र सिंह का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक योगेंद्र सिंह का एक बच्चा भी है।

