युवक की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से की हत्या, मंगलवार से गायब था युवक…

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिला में सदर थाना क्षेत्र के फसिया पंचायत के ढोढरीटोली पंचायत भवन के पीछे कुआं से एक युवक का शव मिला। रविवार दोपहर तीन बजे गुमला थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और शव बरामद कर कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या करना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा खुलासा होगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।बरामद शव की पहचान रामनगर निवासी शिव शंकर उर्फ बिठला के रूप में की गई है।अपराधियों ने हत्या करने के बाद उसके शव को साथ छुपाने की नीयत से पंचायत भवन के पीछे कुआं में फेंक दिया था।मृतक के भाई कुंदन ने बताया कि उनका भाई शिव शंकर मंगलवार से लापता था। वह एक दुकान से मछली, चाउमिन, पानी समेत अन्य सामान खरीदने के निकाला था। इसके बाद से वह लापता था।ऐसा बताया जाता है कि करीब 3 साल पहले निबंधन कार्यालय गुमला के एक मुंशी की लक्ष्मण नगर में खैनी मांगने पर नहीं देने पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। जिसके आरोप में शिव शंकर उर्फ बिठला 3 साल जेल में था।जिसके बाद साक्ष्य के अभाव में वह करीब एक महीना पहले जेल से बाहर आया था। शिव शंकर की हत्या किसने और किस कारण से की है, इन सभी बिंदुओं को लेकर पुलिस घहनता से छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!