पुलिस जवान औऱ उनके इकलौते बेटे की मौत,पत्नी गम्भीर रूप से घायल,पूजा कर परिवार संग बाइक से घर लौट रहे थे पुलिस जवान,ट्रक ने बाइक को रौंदा….

आरा।भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाप-बेटे की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पूरा परिवार गुप्ता धाम से पूजा कर घर लौट रहा था। पत्नी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आरा सदर अस्पताल से रेफर कर पटना भेज दिया गया है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में तीयर थाना क्षेत्र के हुल्लास टोला गांव निवासी सह पुलिस जवान 35 वर्षीय रविंद्र कुमार एवं 12 वर्षीय उसका पुत्र रोहन कुमार शामिल है। मृतक रविंद्र कुमार बिहार पुलिस जवान था एवं वर्तमान में गया में पोस्टेड था। जबकि जख्मी उसकी 30 वर्षीय पत्नी आशा देवी है।

इधर, मृतक जवान के चचेरे भाई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह शनिवार को गया से वापस गांव आया था। सोमवार की सुबह एक बाइक पर रविंद्र कुमार,उसकी पत्नी आशा देवी व पुत्र रोहन कुमार एवं दूसरे बाइक पर वह व उसकी पत्नी सवार होकर गुप्ता धाम गए थे।

सोमवार को लौटने के क्रम में सभी ताराचंडी एवं शेरशाह का मकबरा होते हुए बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। लौटने के क्रम में उन्होंने पीरो स्थित बाजार पर खाना खाया। इसके बाद वे लोग पीरो से गांव के लिए चले। जैसे ही वे लोग रामदास टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक में रविंद्र कुमार के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र कुमार व उसके पुत्र रोहन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि उसकी पत्नी आशा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रह गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक जवान अपने चार बहन व दो भाई में तीसरे स्थान पर था। उसकी नौकरी वर्ष 2014 में हुई थी।

मृतक रोहन कुमार अपने दो बहन व एक भाई में बड़ा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। मृतक जवान के परिवार में पत्नी आशा देवी वह दो पुत्री ब्यूटी कुमारी एवं परी कुमारी है। के बाद मृतक जवान के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।