Ranchi:लोवाडीह से चार बच्चों की माँ गायब…पति ने थाना में दिया आवेदन,आलमारी से 80 हजार कैश और ढाई लाख के जेवरात भी गायब…
राँची।नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह लक्ष्मीनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक शादीशुदा महिला रिंकी देवी (40) अपने पति बिरेन्द्र ठाकुर और अपने तीन बेटी,एक बेटा को छोड़कर घर से अचानक गायब हो गई। घरवालो ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। घरवाले काफी परेशान हैं। बिरेन्द्र के अनुसार वे 19 जुलाई की सुबह अपने सैलून चले गए थे। दोपहर लगभग 1 बजे घर आया तो पत्नी घर पर नहीं थी। उन्हें लगा की आसपास कहीं गयी होगी। लेकिन रात तक जब पत्नी वापस घर नहीं आयी तो खोजबीन शुरू किया गया। घर में अलमारी से जेवरात और 80 हजार नगद भी गायब है। जेवरात का मूल्य लगभग ढाई लाख रुपए बताया जा रहा है। बिरेन्द्र के अनुसार उसकी पत्नी को कोई बहला फुसलाकर ले गया है या कोई अपहरण कर लिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी पत्नी को खोज निकालने की गुहार लगाए हैं। पिंकी सलवार शूट पहनकर घर से निकली है और उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।

