प्रेमी निकला हैवान:प्रेमिका को मेला दिखाने ले गया, दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म,चार गिरफ्तार

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने प्रेमिका के साथ अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दियाम घटना के बाद पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते ही पुलिस ने प्रेमी सहित अन्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को बाल सुधार गृह एवं न्यायालय में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग प्रेमी अपनी प्रेमिका को गांव के निकट स्थित मेला घुमाने ले गया।इसके बाद देर रात्रि को घर छोड़ने के बहाने उसे अपने साथ बाइक में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया।वहां उसने अपने तीन दोस्तों को बुलाया और लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।आरोपी पीड़िता को जान से मारने की योजना बना रहा था कि पीड़िता ने यह सारी बातें सुन ली और किसी तरह घटना स्थल से भाग कर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजन पीड़िता को लेकर महेशपुर थाना पहुंचे और चारों के खिलाफ बयान दर्ज कराया। मिली शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के क्रम में पुलिस को यह सूचना मिली कि तीन आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पाकुड़िया थाना क्षेत्र में छुपे हुए हैं, जबकि एक अपने घर में ही है।मिली सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीन नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया जबकि एक 20 वर्षीय आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में तीन नाबालिग हैं जिसके कारण उनको दुमका बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जबकि चौथे आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद मंडल कारा में भेज दिया गया। उक्त चारों के खिलाफ कांड संख्या 174/25 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

error: Content is protected !!