शादीशुदा प्रेमिका से रात के अंधेरे में मिलने पहुँचे थे प्रेमी…पल्ले पड़ गई दुल्हन,पहले प्रेमी की पिटाई फिर हुआ पकड़ौआ शादी..

 

मुजफ्फरपुर। यह बिहार है जनाब यहां अगर चोरी छुपे लड़की से मिलेंगे तो पकड़े जाने पर आपको सजा नहीं दी जाएगी बल्कि आपको पकड़कर शादी करवा दी जाएगी।यह बात सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है बल्कि यह बात हकीकत में देखी जा रही है।पकड़ौआ विवाह का मामला एक बार फिर बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। दिनदहाड़े मिल रहा एक जोड़ा जबरन शादी का शिकार हो गया, जिसकी ग्रामीणों द्वारा शादी करा दी गई है।शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूरा मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है मुजफ्फरपुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को डेढ़ घंटे तक जमकर पिटा।फिर शनिवार की सुबह दोनों की शादी करा दी।दरअसल, शुक्रवार की रात 11 बजे 26 साल का प्रेमी मयंक 24 साल की शादीशुदा गर्लफ्रेंड फैंसी से मिलने उसके घर गया था।घर के पीछे दोनों बात कर रहे थे।इसी दौरान फैंसी के पिता सचिंद्र सिंह ने दोनों को पकड़ लिया और परिवार के लोगों को बुलाया।इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मयंक की लात-थप्पड़ से पिटाई की।हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर डायल-112 की टीम पहुंची। दोनों में समझौता होने के कारण पुलिस को वापस भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि फैंसी की ये दूसरी शादी है। पहला पति मंदबुद्धि है, इसलिए उसे छोड़ दिया। शादी के 6 माह बाद से ही लड़की मायके में भी रह रही है। हालांकि, पहले पति से तलाक नहीं हुआ है।शादी के बाद परिजनों ने मयंक के साथ फैंसी को उसके घर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, फैंसी की पहली शादी 2022 में महुआ गांव के रहने वाले एक युवक से हुई थी।शादी के बाद महिला को पता चला कि लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।यह जानने के बाद शादी के महज 6 महीने बाद ही महिला अपने मायके लौट आई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले फैंसी की मुलाकात मयंक से हुई थी।दोनों बाजार में एक दूसरे से मिले थे। मयंक मनियारी थानाक्षेत्र के मरीचा गांव का रहने वाला है।लड़की के घर से मयंक के गांव की दूरी 10 किलोमीटर है। बता दें, कानून के अनुसार, पहले पति से बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है। इसमें सजा भी हो सकती है।

वहीं इस मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि शुक्रवार की रात एक लड़का अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था।घर वालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया।इसके बाद काफी हंगामा हुआ।ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते हैं।इसके बाद पुलिस वापस लौट गई।दोनों की सहमति से शादी हुई है। किसी पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।

error: Content is protected !!