महिला की पत्थर से कुचकर हत्या,पति दो साल से जेल में है बंद.. आरोपी की तलाश जारी..

खूंटी।खूंटी सदर थाना क्षेत्र के अस्पताल टोली स्थित एक खेत से गुरुवार की देर शाम अड़की थाना क्षेत्र के जोरको निवासी 40 वर्षीय अलोमुनि देवी का शव पुलिस ने बरामद किया। महिला की पत्थर से कूचकर नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। मृतका की पहचान शुक्रवार को उसकी माँ समकुंआरी और तीन छोटे बच्चों ने की। समकुंआरी ने पुलिस को बताया कि अलोमुनि देवी का पति जोरको मुंडा पिछले दो साल से जेल में है और वह बच्चों के भरण-पोषण के लिए खूंटी में रहकर मजदूरी करती थी। अलोमुनि देवी पहले महुआटोली में किराए के मकान में रहती थी, जहां एक युवक उस पर साथ रहने का दबाव बनाता था।युवक से पीछा छुड़ाने के लिए वह 15 दिन पहले पिपराटोली में किराए पर रहने चली गई थी, परंतु युवक वहां भी पहुंचकर बच्चों की पिटाई करता था और जान से मारने की धमकी देता था। खूंटी थाना पुलिस ने मृतका की माँ और बच्चों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि संदिग्ध युवक को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।

error: Content is protected !!