Ranchi:सब्जी तोड़ने खेत में गए किसान को अपराधियों ने मारी गोली….
राँची।राजधानी राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह फिर गोली चली है।अपराधियों ने एक किसान को खेत में जाकर गोली मार दी है।यह घटना राँची के पिस्का नगड़ी के साहेर गांव में किसान राजकुमार महतो को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।पुलिस के अनुसार,किसान राजकुमार महतो रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी खेत में सब्जी तोड़ रहे थे। तभी दो बाइक से आए दो तीन अपराधियों ने उनपर गोली चला दी और भागने लगे।भागने के क्रम में अपराधियों की एक बाइक स्टार्ट नहीं हुई और वहीं छूट गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।वहीं गंभीर रूप से घायल राजकुमार महतो को रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने किसान पर तीन राउंड फायरिंग की जिसमें एक गोली उनके पेट में लगी है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इधर पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि घटना की प्रारंभिक जांच में राज कुमार महतो की हत्या करने की सुपारी अपराधियों को उसके किसी अपने लोगों ने दी है।पुलिस उस साजिशकर्ता की पहचान करने में जुटी है।जिन्होंने ने अपराधियों को सुपारी दी है।इस मामले में थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि घायल व्यक्ति की स्थिति अभी ठीक है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।