कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के घर की कुर्की जब्ती…छप्पर भी तोड़ा
लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के चंदवा में कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के विरुद्ध चंदवा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश के आलोक में चंदवा पुलिस ने राहुल सिंह, पिता कालेश्वर सिंह के चेटर गांव स्थित घर में कुर्की जब्ती की है। चंदवा पुलिस की टीम दलबल के साथ राहुल सिंह के घर पहुंची। जहां अभियान चलाकर पुलिस ने घर के सारे सामान जब्त किया। साथ ही छप्पर भी पीट दिया। पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस को राहुल सिंह की लंबे समय से तलाश है। अगर जल्द राहुल सिंह समर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://x.com/LateharPolice/status/1922193243690656029?s=08
बता दें कुख्यात राहुल सिंह गिरोह गत 2-3 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय है। लेवी व रंगदारी वसूलने एवं व्यवसायियों में भय का माहौल उत्पन्न करने को लेकर गोलीबारी की कई घटना को अंजाम दे चुका है। एक मामले में लॉरेंस विश्नोई गैंग से भी राहुल सिंह के तार जुड़े होने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद से पुलिस राहुल सिंह गिरोह को काफी गंभीरता से ले रही है।

