करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत,बोदी तोड़ने के दौरान हुआ हादसा…
लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरमरी गांव में करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि बजरमरी गांव निवासी विनय उरांव अपने घर के छत पर बोदी तोड़ रहा था। बोदी के पास बिजली का तार था। अचानक विनय उरांव बिजली के तार के संपर्क में आ गया और छटपटाने लगा। विनय को इस प्रकार छटपटाता देखकर पास में ही खड़े चचेरे भाई प्रकाश उरांव दौड़कर उसके पास आया लेकिन वह भी विनय के साथ करंट की चपेट में आ गया और देखते ही देखते दोनों भाई बेहोश होकर छत पर गिर गए।इधर युवकों को छत पर छटपटाता देखकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी।
युवक के परिजन और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।युवकों की मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि छत पर खुला तार था। उसी की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों के अनुसार दोनों युवकों की मौत करंट लगने से हुई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

