चर्चित कमल भूषण हत्याकांड मामले में बाप-बेटा सहित तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा,डीएसपी प्रकाश सोय और उनकी टीम ने निभाई बड़ी भूमिका

 

राँची।राजधानी राँची के बहुचर्चित कमल भूषण हत्याकांड मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है।ए.जे.सी-3 आनंद प्रकाश की अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।सजा पाने वाले का नाम हैं राहुल कुजूर, डब्लू कुजूर और काविस अदनान।मामला राँची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है। चर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीनों पर 15-15 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।जुर्माना नहीं भरने पर 6-6 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।अधिवक्ता संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी।

कोर्ट ने धारा 302 आईपीसी के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में राहुल कुजूर की माँ सुशीला कुजूर को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया है।जबकि इस केस में सरकारी गवाह बने मुनव्वर अफाक को भी बरी कर दिया गया है।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और उनकी टीम ने निभाई बड़ी भूमिका

इस हत्याकांड की जांच में राँची पुलिस ने सराहनीय काम किया।राँची के तत्कालीन सिटी एसपी राज कुमार मेहता के निर्देशन में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मजबूत साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत किए।बेहतर टीमवर्क के चलते तीनों मुख्य आरोपियों को दोषी करार दिलवाने में पुलिस सफल रही। पूरे प्रकरण में अनुसंधान से लेकर अभियोजन तक की प्रक्रिया ने यह सुनिश्चित किया कि मामला न्याय तक पहुंचे।इस मामले के अनुसंधान में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और उनकी पुलिस टीम ने सराहनीय काम किया, जिसकी बदौलत दोषियों को सजा हो सकी।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में इस हत्याकांड को न्याय के अंजाम तक पहुंचाया गया।

डीएसपी प्रकाश सोय

बता दें राँची पुलिस के तेज तर्रार पुलिस अधिकारी प्रकाश सोय ने इस हत्याकांड मामले को जब अपने स्तर से जांच शुरू की तो एक एक साक्ष्य को जांचकर्ता पुलिस पदाधिकारी के साथ खुद कई जगहों पर जाकर एकत्रित किया।गिरफ्तारी से लेकर सजा दिलवाने में डीएसपी प्रकाश सोय की अहम भूमिका रही है।अनुसंधान में कई तरह की बाधाएं भी आई।लेकिन डीएसपी चट्टान की तरह अडिग होकर गवाह और साक्ष्य को मजबूत किया।नतीजा ये निकला चर्चित जमीन कारोबारी के हत्यारे बाप-बेटा सहित तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिली।

बता दें कि 30 मई 2022 को पिस्का मोड़ के देवी मंडप रोड पर गैलेक्सिया मॉल के पास अपराधियों ने गोली मारकर कमल भूषण की हत्या कर दी थी। उस वक्त कमल भूषण किसी से फोन पर बात कर रहे थे। दरअसल, कमल भूषण के बिजनेस पार्टनर रहे डब्लू कुजूर के बेटे राहुल ने कमल की बेटी यामिनी से लव मैरेज कर लिया था।तभी से दोनों परिवार में अनबन शुरू हो गयी थी। खास बात है कि कमल भूषण की हत्या के कुछ माह पूर्व नामकुम के सदाबहार चौक के पास कमल भूषण की बेटी और दामाद पर गोलियां चली थी।उस वक्त उनकी बेटी ने पिता पर ही फायरिंग कराने का आरोप लगाया था।बाद में यह रिश्ता इतना कड़वा बन गया कि सभी एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गये।

error: Content is protected !!