राजधानी राँची में चेन स्नैचरों का आतंक…अपराधियों ने वोट देकर लौट रहे भाई-बहन को बनाया निशाना, 10.40 लाख रुपए चेन छीनकर भागे
राँची।राजधानी राँची के डोरंडा क्षेत्र में हेलमेट पहने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की दो वारदातों को अंजाम दिया। मामले में शिवपुरी कॉलोनी, हिनू निवासी मधुसूदन मुखर्जी (65) ने डोरंडा थाना प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 23 फरवरी को दोपहर करीब 1:45 बजे मुखर्जी यूनाइटेड स्कूल, बिहारी मंडप मतदान केंद्र से वोट देकर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से लगभग 45 ग्राम की दो सोने की चेन छीन ली। इसी दौरान उनकी बड़ी बहन डली गांगुली, जो अलग रास्ते से लौट रही थीं,उनसे भी सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास निशाना बनाया गया और करीब 20 ग्राम की सोने की चेन लूट ली गई। तीनों चेन की अनुमानित कीमत करीब 10.40 लाख रुपए बताई गई है। वारदात के बाद आरोपी इंदिरा पैलेस की ओर भाग निकले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

