फोन पर हुई ऐसी बात…14 साल की छात्रा और 16 साल के छात्र की प्रेम कहानी का इस तरह हुआ अंत..! दोनों घरों में मच गया कोहराम

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग में घटी एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने अपने ही घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना से पूर्व उसके प्रेमी का फोन आया और आपसी कहासुनी के बाद छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलने पर 16 वर्षीय प्रेमी, जो नवागढ़ इलाके का निवासी था वह भी गहरे सदमे में आ गया। उसने भी अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। दोनों किशोर-किशोरी को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में गमगीन माहौल है और हर कोई इस असमय मृत्यु से आहत है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया।

मासूम उम्र में प्रेम के इस दर्दनाक अंजाम ने समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर किशोरावस्था में भावनाओं का असंतुलन सामने आया, वहीं संवाद और समझ की कमी ने दो मासूम जिंदगियों को निगल लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिभावकों और समाज को बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए, ताकि वे अपने भावनात्मक उलझनों को साझा कर सकें और ऐसे कदम उठाने से बच सकें।

error: Content is protected !!