झारखण्ड में कहर बरपाएगा मोंथा तूफान ! 19 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट…

 

राँची। चक्रवाती तूफान मोंथा का असर झारखण्ड में भी दिख रहा है। तूफान के कारण राँची समेत झारखण्ड के कई जिलों में मंगलवार को बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक राँची समेत 19 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।सरकार के एक मंत्री ने सभी जिलों के डीसी को सतर्कता बरतने और जरूरी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिया है। बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है।

राँची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मंगलवार को मोंथा आंध्र के तटवर्ती इलाकों से टकराकर उत्तर-पश्चिम में बढ़ रहा है। इससे अगले तीन दिनों में तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है। मोंथा तूफान का असर झारखण्ड में प्रभाव एक नवम्बर तक रह सकता है। मोंथा तूफान के कारण तेज बारिश होने से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान नीचे जाने पर लोगों को ठंड का एहसास होगा और ठंड का आगमन हो जाएगा। जैसे-जैसे अक्टूबर बीतेगा और नवंबर आएगा। तापमान में और तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

राज्य में मौसम में आए इस बदलाव से दिन में ठंड बढ़ सकती है। अगले तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। मंगलवार को राँची का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मोंथा तूफान एक गंभीर चक्रवातीय तूफान में तब्दील हो गया है। यह आंध्रप्रदेश के तट से टकराने के बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इससे शुक्रवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। जबकि, इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

error: Content is protected !!