राजधानी राँची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी सख्त,आधी रात को सड़क पर उतरे,कई थानेदारों की ली क्लास…

राँची।राजधानी राँची में पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता परखने के लिए बीते देर रात एसएसपी किशोर कौशल राँची की सड़को पर घुमते हुए नजर आये।शनिवार की देर रात एसएसपी राजधानी के सड़को पर दिखे।साथ ही कई थानेदारों की क्लास भी ली। एसएसपी ने रात में अभियान चलाकर गुप्त तरीके से थाना,पीसीआर और थाना की पैट्रोलिंग की गतिविधियों की जानकारी ली है।वहीं कई इलाके में रात में घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की है। दूसरी तरफ सिटी एसपी शुभांशू जैन रात में सिविल ड्रेस राजधानी की सड़कों पर निकले थे,और रात भर शहर कई थानों का निरीक्षण किये है।

हटिया डीएसपी ने चलाया अभियान

हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने अपने इलाके अरगोड़ा, डोरंडा,धुर्वा,तु पुदाना और पुंदाग एरिया में रात भर अभियान चलाया है। जिसमें कई कांड ने फरार अपराधियों गिरफ्तारी के लिए कई क्षेत्र में छापेमारी की है। साथ में रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से मिलकर जानकारी ली है।डीएसपी ने गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों से अपने अपने इलाके में तत्तपरता से ड्यूटी करने की बात कही।

इधर सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने मोरहाबादी,लालपुर,काँटाटोली, रेलवे स्टेशन सहित कई इलाकों में देर रात तक जाँच अभियान चलाया है।

सीएम ने 15 दिनों के अंदर विधि व्यवस्था सुधारने को कहा है:

राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीजीपी अजय कुमार सिंह पर नाराजगी जतायी थी. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि खुली छूट देने के बाद भी राज्य में अपराध पर नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है? पुलिस अपनी कार्यशैली सुधारे।उन्होंने क्राइम कंट्रोल के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है।सीएम के साथ समीक्षा बैठक के बाद डीजीपी रेस हो गए हैं। इनके निर्देश पर सभी जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस तैयारी में जुट गयी है।