एसपी ने डयूटी से गायब हवलदार को किया निलंबित…
जामताड़ा।एसपी राजकुमार मेहता ने व्यवहार न्यायालय जामताड़ा में प्रतिनियुक्त हवलदार सिकंदर रवानी को अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।साथ ही उसे पुलिस केंद्र जामताड़ा में हाजिर किया है।जानकारी के अनुसार, 13 अक्तूबर को एसपी राजकुमार मेहता ने रात्रि भ्रमण किया था।इस दौरान मंडल कारा सुरक्षा गार्ड, व्यवहार न्यायालय जामताड़ा सुरक्षा गार्ड, जामताड़ा थाना क्षेत्र के रात्रि गश्ती, टाइगर मोबाइल एवं पीसीआर क्यूआरटी दल की जांच की।इस क्रम में व्यवहार न्यायालय जामताड़ा में सुरक्षा गार्ड में प्रतिनियुक्त हवलदार सिकंदर रवानी को अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाया गया।न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान से कर्तव्य से अनुपस्थित होना सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी चूक है।मंडल कारा जामताड़ा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त गार्ड की जांच की गई, जिसमें पाई गई खामियों को दुरुस्त करने के लिए परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र को निर्देश दिया गया।

